Holi Skincare Tips : होली खेलने के लिए स्किन को भी कर लें तैयार, त्वचा की सेफ्टी के लिए फॉलो करें ये टिप्स

WhatsApp Channel Join Now

 होली का त्योहार रंगों, उमंग और उत्साह का प्रतीक है. चारों ओर गुलाल उड़ता है, चेहरे खिल उठते हैं और माहौल में खुशियों की मिठास घुल जाती है. लेकिन जितना यह त्योहार खुशियां लेकर आता है. उतनी ही सावधानी त्वचा के लिए भी जरूरी हो जाती है. आजकल बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल्स की मात्रा ज्यादा होती है, जो त्वचा को रूखा, बेजान और सेंसिटिव बना सकते हैं. कई बार एलर्जी, खुजली, रैशेज और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. ऐसे में जरूरी है कि होली खेलने से पहले ही त्वचा की सही तरीके से तैयारी कर ली जाए. पहले से स्किन की देखभाल की जाए, तो रंगों का असर कम होता है और त्वचा को नुकसान से बचाया जा सकता है.इसलिए रंगों में डूबने से पहले त्वचा को पोषण देना, उसे मॉइस्चराइज रखना और सही सुरक्षा उपाय अपनाना बेहद जरूरी है. चलिए इस आर्टिकल में आपको भी बताते हैं कुछ ऐसी जरूरी टिप्स, जिसे फॉलो करके आप भी अपनी स्किन को केमिकल वाले रंगों से होने वाले नुकसान से बचा सकेंगे.

‘डबल मॉइश्चर लॉक’ तकनीक अपनाएं
होली खेलने से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए सिर्फ क्रीम लगाना काफी नहीं है. रंगों को झेलने के लिए स्किन को जरूरत है डबल मॉइस्चर लॉक की. इसके लिए आप पहले हल्का हाइड्रेटिंग जेल या एलोवेरा जेल लगाएं. इसके बाद ऊपर से कोई भी थीक मॉइश्चराइजर या कोकोनट ऑयल की एक पतली लेयर लगाएं. इससे स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है, जिससे रंग सीधे स्किन के अंदर नहीं जा पाते हैं.

बर्फ से स्किन को प्री-टाइट करें
बर्फ भी स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है. ऐसे में होली खेलने से पहले आप बर्फ से स्किन को प्री टाइट कर सकती हैं. इसके लिए होली खेलने से 10-15 मिनट पहले चेहरे पर हल्के हाथों से बर्फ रगड़ें. इससे पोर्स टाइट हो जाते हैं और रंग पोर्स के अंदर नहीं जा पाता है. आप चाहें तो गुलाब जल को आइस ट्रे में जमाकर भी इसके आइस क्यूब बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं.

Skincare
सनस्क्रीन की डबल शील्ड
होली अक्सर धूप में खेली जाती है, इसलिए कम से कम SPF 30 या उससे ज्यादा वाला वॉटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन लगाएं. ध्यान रखें कि इसे खेलने से 20 मिनट पहले लगाएं ताकि यह त्वचा में अच्छे से सेट हो जाए. गर्दन, कान और हाथों पर भी लगाना न भूलें.

लिप और आई केयर को न करें नजरअंदाज
होली खेलने से पहले स्किन को बचाने की तैयारी तो सब कर लेते हैं. लेकिन होंठो और आंखों को भूल जाते हैं. ऐसे में आप होंठों पर लिप बाम या पेट्रोलियम जेली की एक मोटी परत लगा सकती हैं. वहीं, आंखों के आसपास हल्की आई क्रीम, कोकोनट ऑयल या बादाम तेल लगाएं. ये आंखों के आस पास सेफ्टी कवच बनाएगा.

नेचुरल स्किन बैरियर मास्क (एक दिन पहले)
होली से एक दिन पहले दही, शहद और हल्दी का हल्का सा फेस पैक लगाएं. यह स्किन को अंदर से पोषण देता है और एक नेचुरल ग्लो भी लाता है. इससे त्वचा मजबूत होती है और रंगों का नुकसान कम होता है. वहीं, होली खेलने के बाद स्किन को अच्छे से क्लींजर की मदद से साफ करना भी जरूरी है.

Share this story