फेस मास्क से ग्लो नहीं मिल रहा? शायद आप कर रहे हैं ये 5 बड़ी गलतियां, तुरंत सुधारें

WhatsApp Channel Join Now

हमारा शरीर दिनभर थक जाता है और उसे एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। ठीक इसी तरह आपकी त्वचा भी स्पेशल केयर चाहती है। हफ्ते में दो-तीन बार फेस मास्क लगाना त्वचा की डलनेस, ऑयलीनेस और अन्य परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।लेकिन, सही परिणाम पाने के लिए फेस मास्क का सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कौन-सी गलतियां अक्सर हम करते हैं और कैसे इन्हें सुधारकर स्किन को ग्लोफुल बनाया जा सकता है।

फेस मास्क लगाने के फायदे

- त्वचा को गहराई से हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है

- अतिरिक्त ऑयल को नियंत्रित करता है

- पोर्स को सामान्य बनाए रखता है

- गंदगी और डेड स्किन को साफ करता है

- एजिंग की प्रक्रिया धीमी करता है

चेहरे पर ग्‍लो पाने के ल‍िए फेस मास्‍क कब लगाएं ? नहाने से पहले या बाद में,  यहां जान लीज‍िए सही समय | when-should-face-mask-be-applied-on-face-before-or-after-bath-know-these  ...
फेस मास्क लगाने में अक्सर की जाने वाली गलतियां

1. स्किन टाइप का ध्यान न देना

मॉइश्चराइजर और सीरम की तरह फेस मास्क का चयन भी आपकी स्किन टाइप और समस्या के अनुसार करना चाहिए। ऑयली स्किन या दाग-धब्बों के लिए क्ले मास्क उपयुक्त है। सेंसिटिव स्किन वालों के लिए माइल्ड मास्क या शीट मास्क बेहतर ऑप्शन है।

2. मास्क से पहले तैयारी न करना

चेहरे को धोना और एक्सफोलिएट करना मास्क से पहले जरूरी है। यह सतही धूल और गंदगी को हटाकर मास्क को बेहतर परिणाम देने में मदद करता है।

3. बहुत ज्यादा या बहुत कम प्रोडक्ट लगाना

मास्क की मात्रा भी रिजल्ट पर असर डालती है। पैकेट पर लिखी निर्देशों को पढ़कर ही मास्क लगाएं। हर मास्क की एप्लीकेशन विधि अलग होती है।

4. सही तरीके से मास्क हटाना न जानना

मास्क हटाने का तरीका उतना ही महत्वपूर्ण है जितना लगाने का। शीट मास्क में बस इसे हटाकर गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। क्रीम बेस्ड मास्क को हटाने का तरीका अलग होता है, जो पैकेज पर दिया गया होता है।

फेस मास्क लगाते समय इन गलतियों से छिन जाएगा चेहरे का ग्लो | Mistakes While  Applying The Face Mask on Face In Hindi - Hindi Boldsky

5. मास्क को अधिक या कम लगाना

हर मास्क रोजाना लगाने के लिए नहीं बनाया जाता। उदाहरण के लिए, एक्सफोलिएट मास्क रोजाना लगाने से स्किन ड्राई या डैमेज हो सकती है। वहीं, मास्क का कम इस्तेमाल करने पर भी सही परिणाम नहीं मिलता। अपनी स्किन टाइप और मास्क के अनुसार उपयुक्त अंतराल पर मास्क का उपयोग करें।
 

Share this story