हर दिन हील्स पहनने पर भी नहीं होगा पैरों में दर्द, पहनते समय बस फॉलो करने होंगे ये 5 हैक्स

WhatsApp Channel Join Now

वर्किंग महिलाएं ज्यादातर हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि यह लुक को भी निखारता है और हाइट भी अच्छी हो जाती है। हालांकि, रोज-रोज हील्स पहनने की वजह से पैरों में दर्द भी होने लगता है। दिनभर हाई हील्स पहनकर चलने या खड़े रहने की वजह से आपको कमर में भी दर्द हो सकता है, जिससे धीरे-धीरे कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए आपको हील्स पहनने के लिए कम्फर्टेबल तरीके सर्च करने चाहिए। आपके भी पैरों में अगर हील्स पहनने से दर्द होता है, लेकिन आपको पहनना ही पड़ेगा, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

High Heels Wearing Risks for Women

जेल पैड या कुशन पहनें

क्या आप इसके बारे में जानती हैं? यह महिलाओं के पैरों को आराम देने के लिए बनाया गया है। इसे पैरों में पहनने और हील्स पर लगाने से, आपके तलवों में दर्द नहीं होगा। यह उन महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आएगा, तो जिन्हें बहुत ज्यादा चलना और देर तक खड़े रहना पड़ता है।यह 80 रुपये से लेकर 150 रुपये तक ऑनलाइन मिलता है।

कॉटन पैड या फोम पैड

हील्स को कम्फर्टेबल बनाने के लिए आप तलवों के पास कॉटन पैड या फोम पैड लगा सकती हैं। इससे पैरों का बैलेंस बराबर बना रहता है और आपके पैरों में दर्द नहीं होता। इससे पूरे दिन तलवे को आराम मिलता है।

Best Comfortable Heels for Office
मोलस्किन पैच

हील्स पहनने से पहले आप पैरों में नीचे की तरफ मोलस्किन पैच भी लगा सकती हैं। इसे आप हील्स के अंदर भी चिपका सकती है, जिससे हील्स के किनारे आपके पैरों पर चुभते नहीं और पैरों को आराम मिलता है। हर दिन हील्स पहनना है, तो आपको इस तरह के टिप्स फॉलो करने चाहिए, क्योंकि यह लंबे समय के लिए आपके पैरों के लिए अच्छा है।

Working Women Foot Care Tips
बैंड-एड यूज करें

कई बार हील्स के किनारों पैरों को एड़ी के साइड से छील देते हैं। ऐसा पूरे दिन हील्स पहनने के कारण भी होता है। इसके लिए आप बैंड-एड का यूज कर सकती हैं। जिस हिस्से पर आपको सैंडल सबसे ज्यादा चुभती है, वहां आप बैंड-एड लगाएं और इसके बाद है सैंडल पहनें। इससे हर दिन हील्स पहनने पर भी पैरों में दर्द नहीं होगा।

Share this story