तरबूज खाने के बाद न फेंके उसका सफेद छिलका, इस तरह से स्किन में करें इस्तेमाल 

WhatsApp Channel Join Now

तरबूज एक ऐसा दाल है जो हम सभी की बहुत पसंद आता है, और इस भीषण गर्मी में हमें हाइड्रेशन भी रखता है. तरबूज का लाल हिस्सा खाने के बाद उसका सफेद छिलका हम फेंक देते हैं. लेकिन ये सफेद छिलका भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, साथ ही इसमें हल्के विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं जो स्किन को ठंडक और नमी देते हैं. आप इसे कई आसान तरीकों से अपनी स्किन केयर में शामिल कर सकते हैं.

तरबूज खाने के बाद न फेंके उसका सफेद छिलका, इस तरह से स्किन में करें इस्तेमाल …

नेचुरल हाइड्रेटर

तरबूज के छिलके के सफेद हिस्से को छोटे टुकड़ों में काटकर सीधे चेहरे पर रगड़ें. 5–10 मिनट तक हल्के हाथ से मसाज करें. फिर ठंडे पानी से धो लें. यह स्किन को तुरंत ठंडक और नमी देता है, खासकर गर्मियों में बहुत राहत मिलती है.

फेस पैक

छिलके के सफेद भाग को पीसकर पेस्ट बना लें. इसमें आप थोड़ा दही या गुलाब जल मिला सकते हैं. चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें. इससे स्किन सॉफ्ट और फ्रेश लगती है.

सनबर्न से राहत

अगर धूप से त्वचा जल गई है तो तरबूज के छिलके को सीधे प्रभावित जगह पर रगड़ें. इसमें मौजूद ठंडक त्वचा को आराम देती है और लालपन कम करने में मदद कर सकती है.

डार्क सर्कल्स के लिए

छिलके के छोटे टुकड़े काटकर कुछ देर फ्रिज में रखें और फिर आंखों के नीचे हल्के से रखें. यह थकान कम करने और स्किन को रिलैक्स करने में मदद करता है.

ध्यान रखें

इस्तेमाल से पहले छिलके को अच्छे से धो लें. बहुत संवेदनशील त्वचा हो तो पहले पैच टेस्ट करें.

Share this story