DIY Hand Mask: हाथों की ड्राईनेस को कम करेंगे ये 2 हैंड मास्क, जानें बनाने का आसान तरीका

सर्दियों के मौसम में हाथों की त्वचा अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में हम बाजार में मिलने वाले लोशन को लगाते हैं। लेकिन इसके बाद भी त्वचा कुछ समय बाद ड्राई दिखने लगती है। ऐसे में घरेलू हैंड मास्क बनाकर इसे इस्तेमाल करें। ये DIY हैंड मास्क घर पर रखीं चीजों से आसानी से बन जाते हैं। इससे आपके हाथ सॉफ्ट नजर आते हैं। चलिए आपको भी बताते हैं किन चीजों से आप ये हैंड मास्क बना सकती हैं। साथ ही, इसके क्या फायदे होते हैं।
शहद और नारियल तेल हैंड मास्क
सर्दी में अगर आपको अपने हाथों की ड्राईनेस को कम करना है, तो ऐसे में आप शहद और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसमें नेचुरल मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नरम और कोमल बनाने में मदद करते हैं। इसे आप रोजाना अपने हाथों पर लगा सकती हैं।
हैंड मास्क बनाने का तरीका
इसके लिए आपको एक कटोरी लेनी है। इसमें 1 चम्मच शहद डालें। अब इसमें नारियल तेल को मिक्स करें।इन दोनों चीजों को मिक्स करके अपने हाथों में 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं।फिर हल्के हाथों से मसाज करें।अब गुनगुने पानी से अपने हाथों को साफ करें।इसे लगाने से आपके हाथ मुलायम और हाइड्रेट हो जाएंगे।इसे आप रोजाना लगा सकती हैं। इससे आपका बाजार की क्रीम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ओटमील और दूध हैंड मास्क
ओटमील डेड स्किन को हटाने का काम करता है। वहीं दूध त्वचा को हाइड्रेट रखता है। इसलिए आप इन दोनों चीजों का हैंड मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
हैंड मास्क बनाने का तरीका
इसके लिए आपको 2 चम्मच पीसा हुआ ओटमील चाहिए। इसमें 2 चम्मच दूध डालें।इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।इसके बाद हाथों में लगाकर मसाज करें।फिर 20 मिनट बाद पानी से हाथों को साफ करें।इसे आप रोजाना अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इससे स्किन इवन और सॉफ्ट नजर आएगी।
सर्दी के मौसम में इस बार इन हैंड मास्क को ट्राई करें। इससे आपके हाथ सॉफ्ट और मॉइश्चराइज नजर आएंगे। इसे आप रोजाना हाथों में अप्लाई कर सकती हैं। लेकिन आप सबसे पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।