DIY Face Toner: घर पर बनाएं सस्ता ग्रीन टोनर, मॉनसून में चेहरे पर बना रहेगा ग्लो
बरसात आते ही मौसम भले ही सुहावना हो जाए, लेकिन स्किन से जड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। कभी हमारा चेहरा चिपचिपा नजर आता है ,
बरसात आते ही मौसम भले ही सुहावना हो जाए, लेकिन स्किन से जड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। कभी हमारा चेहरा चिपचिपा नजर आता है ताे भी चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि स्किन ऑयली और बेजान भी नजर आने लगती है। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खों पर अपना ज्यादा भरोसा दिखाती हैं।ऐसे में अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए मॉनसून में चेहरे की सुंदरता बढ़ाना चाहती हैं तो आपकी रसोई में मौजूद कुछ चीजों से एक सस्ता फेस टोनर बना सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आपको ये टोनर बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी और इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी आपको बताएंगे। आइए जानते हैं-

टोनर लगाने से क्या फायदा होता है?
ब्यूटी एक्सपर्ट बताती हैं कि चेहरे को धोने के बाद स्किन पर बची हुई गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने के लिए टोनर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपकी त्वचा फ्रेश नजर आती है। ये स्किन केयर रूटीन का एक जरूरी हिस्सा है। खासकर मॉनसून में जब स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है, तब ये टोनर अपना असर दिखाता है।
ग्रीन टोनर बनाने के लिए क्या चाहिए?
इस टोनर को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी। जैसे-
आधा खीरा
एक कप ग्रीन टी
दो बड़े चम्मच गुलाब जल
-1782193694144.jpg)
कैसे बनाएं ग्रीन टोनर?
इस टोनर को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी में ग्रीन टी मिलाकर तैयार कर लें और उसे पूरी तरह ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद खीरे को पानी से धुलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर में पीस लें। अब उसका रस निकाल लें। इसके बाद एक बाउल में खीरे का रस, ठंडी ग्रीन टी और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका होममेड ग्रीन टोनर तैयार है। इसे अब आप किसी साफ स्प्रे बॉटल में रख लें।
कैसे करें इस्तेमाल?
इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले फेसवॉश से चेहरे को साफ कर लें।
अब कॉटन से टोनर को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
आप चाहें तो स्प्रे बॉतल से डायरेक्ट चेहरे पर स्प्रे कर सकती हैं।
टोनर लगाने के बाद उसे सूखने दें और फिर अपना मॉइश्चराइजर लगा लें।
आप इसका दिन में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
मॉनसून में इस टोनर का इस्तेमाल क्यों करें?
आपको बता दें कि बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। इससे स्किन पर ऑयल और धूल जल्दी जमा होने लगती है। ऐसे में ये होममेड टोनर आपके चेहरे को साफ और फ्रेश बनाए रखेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
टोनर को फ्रिज में ही रखें।
चार से पांच दिन में इसका इस्तेमाल कर लें।
इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो तो इसका इस्तेमाल न करें।

