DIY Face Scrub: धूप से काले पड़े चेहरे को करें साफ, घर पर बनाएं यह आसान स्क्रब
क्या आप सोचती हैं कि टैनिंग दूर करने में सिर्फ महंगे स्क्रब काम करते हैं? अगर ऐसा है, तो आप गलत हैं। गर्मी के मौसम में टैनिंग काफी आम है। चेहरे, माथे, हाथ और पैर पर होने वाली टैनिंग की वजह से स्किन ईवन नजर नहीं आती है। तेज धूप की वजह से चेहरे पर होने वाली टैनिंग को दूर करना मुश्किल नहीं है। यह काफी आसान है और इसे आप घरेलू नुस्खों की मदद से भी दूर कर सकती हैं। इसके लिए आपको महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। चावल के आटे और हल्दी से बनने वाले इस स्क्रब से चेहरे की टैनिंग आसानी से दूर हो सकती है। यह DIY फेस स्क्रब चेहरे पर जमी गंदगी को दूर करके उसे फ्रेश और ग्लोइंग बनाता है।

हल्दी और चावल के आटे से बनाएं फेस स्क्रब
चावल का आटा एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है।
यह स्किन पर जमी गंदगी और डेड सेल्स को हटाता है।
इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और साफ महसूस हो सकती है।
चावल के आटे से बनने वाला यह फेस स्क्रब धूप से काली हुई स्किन को कम कर सकता है।
हल्दी भी स्किन के लिए बहुत खास होती है और चेहरे पर निखार लाती है।
DIY फेस स्क्रब कैसे बनाएं?

सामग्री
2 चम्मच चावल का आटा
1 चुटकी हल्दी
1 चम्मच दही या गुलाब जल
बनाने का तरीका
एक साफ बाउल में चावल का आटा और हल्दी डालें।
अब इसमें दही या गुलाब जल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
इसे बहुत ज्यादा गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए।
इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले चेहरे को पानी से साफ कर लें।
तैयार स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
2-3 मिनट तक इससे चेहरे पर स्क्रब करें।
इसे लगभग 10 मिनट के लिए चेहरे पर छोड़ दें।
इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

