चंदन पाउडर के साथ इस चीज को मिलाकर आप भी बना सकती हैं अपने चेहरे को खूबसूरत, मिलेंगे कई फायदे
अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और दाग धब्बे की वजह से परेशान रहती है, तो अब आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर ग्लो ला सकती हैं। चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए अगर आप भी कई घरेलू उपाय आजमाती है, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

चेहरे के लिए चंदन पाउडर
अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और दाग धब्बे की वजह से परेशान रहती है, तो अब आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर ग्लो ला सकती हैं और स्किन प्रॉब्लम को कम कर सकती है। चंदन पाउडर से पेस्ट तैयार करने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत लगेगी। जैसे -
-1753605714411.jpg)
चंदन पाउडर से पेस्ट तैयार करने के लिए सामग्री -
चंदन पाउडर
गुलाब जल
विटामिन ई कैप्सूल
चंदन पाउडर से पेस्ट बनाने का तरीका -
इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर में चंदन पाउडर निकाल ले। अब इसमें गुलाब जल और विटामिन ई कैप्सूल शामिल कर दें।इस पेस्ट को अच्छी तरह मिक्स कर ले और थोड़ी देर के लिए रख दें। अब आपका चंदन पाउडर पेस्ट बनाकर तैयार है।आप इसे चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।आपको इस पेस्ट को चेहरे पर कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखना है।इसके बाद आप चेहरे की हल्के हाथों से मसाज कर सकती हैं। ध्यान रहे आपको ज्यादा जोर से स्किन रगड़ना नहीं है।
-1753605728806.jpg)
आप इस चंदन पाउडर पेस्ट का एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या एक्सपर्ट की राय जरुर ले।

