Beauty Care Home Remedies: प्याज से आलू तक…ब्यूटी केयर में किस सब्जी का रस कैसे करें यूज

WhatsApp Channel Join Now

सब्जियां विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स होती हैं, इसलिए अपने खाने की थाली में भरपूर मात्रा में अलग-अलग रंग की सीजनल सब्जियां शामिल करना चाहिए. इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ को फायदा मिलता है, जिसका असर चेहरे पर भी दिखाई देता है. इससे आपकी त्वचा अंदर से हेल्दी होती है. इस वजह से नेचुरल ग्लो आता है. आप पिंपल्स, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन, बालों का झड़ना, नाखूनों का टूटना जैसी ब्यूटी प्रॉब्लम से भी बचे रहते हैं. सब्जियां खाने के अलावा लगाई भी जा सकती हैं. कुछ सब्जियों का रस आपकी अलग-अलग ब्यूटी प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकता है. बस आपको इसे यूज करने का तरीका पता होना चाहिए.सब्जियां आपके बालों को हेल्दी बनाने से लेकर त्वचा चमकाने और नाखूनों को मजबूत बनाने तक में कारगर हैं. चलिए जान लेते हैं प्याज से लेकर लहसुन, आलू, टमाटर और खीरा तक…अलग-अलग सब्जियों का रस कैसे आपकी ब्यूटी को इनहैंस कर सकता है.

चेहरा चमकाएगा आलू
आलू का रस इंस्टेंट स्किन चमकाने का काम करता है. इसके लिए आप सीधे इसे काटकर चेहरे पर रब कर सकते हैं या फिर आलू का रस, टमाटर का रस, चावल का आटा और एलोवेरा जेल मिलाकर इसमें गुलाबजल डालकर फेस पैक बनाएं. इसे हफ्ते में दो बार चेहर पर लगाने से बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलते हैं. इससे टैनिंग रिमूव होती है और स्किन नेचुरली ग्लोइंग बनती है.

Onion For Hair Care
प्याज का रस
बालों के लिए प्याज का रस कमाल का असर दिखाता है, क्योंकि इसमें सल्फर पाया जाता है जो केराटिन के प्रोडक्शन में मदद करता है. इससे बाल मजबूत, घने, चमकदार और काले रहते हैं. इससे डैंड्रफ भी कम होती है. आप कॉटन से प्याज का रस स्कैल्प पर लगा सके हैं और 1 घंटे बाल शैंपू करें या फिर इसे अदरक के रस के साथ मिलाकर लगाएं. इससे डैंड्रफ कम होती है.


दाग-धब्बे हटाएगा टमाटर
टमाटर के रस को आप बेसन और चुटकीभर हल्दी के साथ मिलाकर फेस पर लगाते हैं तो धीरे-धीरे दाग-धब्बे कम होने लगते हैं. इससे त्वचा क्लीन-क्लियर बनती है. इसके अलावा टमाटर को काटकर फ्रिज में 1 घंटे रखने के बाद फेस पर सर्कुलर मोशन में रब करने से पोर्स टाइट होते हैं और चेहरा चमकदार नजर आता है.

लहसुन का यूज कैसे करें
आप लहसुन का रस निकालकर इसमें कुछ देर के लिए अपने नेल्स डुबोकर रख सकते हैं और फिर 10 मिनट बाद इसे धोकर कोई अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे आपके नाखून चमकदार और मजबूत बनते हैं. आप लहसुन की कलियों की छीलकर सीधे भी नाखूनों पर मसाज कर सकते हैं.

खीरे का रस है कमाल
आप खीरा को कद्दूकस करके अपनी आंखों पर रख सके हैं ये ठंडक दिलाता है और डार्क सर्कल से बचाव में भी काफी करागर होता है. पैरों की त्वचा काफी ज्यादा रूखी हो जाती है, जिसे हाइड्रेट करने के लिए आप खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप जैतून के तेल में नींबू और खीरा का रस या इसका पेस्ट अच्छी तरह फेंटने के बाद स्किन पर लगाएं. इस तरह से अलग-अलग सब्जियां आपकी ब्यूटी को इनहैंस करने में काफी कारगर होती हैं.

Share this story