चेहरे का बढ़ जाएगा नूर, रोजाना लगाएं यह Pink Face Mask और पाएं ग्‍लोइंग स्किन

WhatsApp Channel Join Now

 गर्मियों के मौसम में लू और तेज धूप दोनों ही चेहरे की चमक को चुरा लेते हैं। ऐसे में घर पर मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों से चेहरे की चमक को बढ़ाया जा सकता है। ऐसा ही एक पिंक फेस मास्‍क के बारे में आज हम आपको बताएंगे, जो चुकंदर से तैयार किया जाता है। इस मैजिकल फेस मास्‍क के बारे में हमें दिल्‍ली शहादरा निवासी एंव ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट और कलर्स सैलून की ओनर रेनू महेश्‍वरी ने बताया है। वह कहती हैं, "मेरी एक क्‍लाइंट हैं। जिनके चेहरे पर मैं कितनी भी फेशियल और क्‍लीनअप कर लूं, मगर ग्‍लो कभी नहीं आता था। बहुत सारे देसी नुस्‍खे ट्राई किए और फिर आखिर में जाकर जब मैंने उन्‍हें इस घरेलू फेस पैक को ट्राई करने की सलाह दी, तो उनकी त्‍वचा पर अच्‍छा इफेक्‍ट दिखने लगा। यह फेस पैक खासतौर पर ऑयली स्किन वाली महिलाओं के लिए है। अगर आपकी स्किन भी मेरी क्‍लाइंट की तरह ऑयली है, तो चुकंदर के फेस मास्‍क से आपकी डल स्किन पर ग्‍लो आ सकता है। "

face glow mask

पिंक फेस मास्‍क बनाने की सामग्री

1 बड़ा चम्‍मच चुकंदर का पेस्‍ट
1 छोटा चम्‍मच शहद
1 छोटा चम्‍मच बेसन
पिंक फेस मास्‍क बनाने की विधि

सबसे पहले आपको चुकंदर को पानी से साफ करके छील लेना चाहिए। इसके बाद चुकंदर को काट लें और फिर मिक्‍सी में पीस लें। इस मिश्रण को आप पीस कर एक स्‍मूद पेस्‍ट तैयार कर लें।
अब आप इस मिश्रण में बेसन मिक्‍स करें। बेसन के मिक्‍स करने से यह बहुत ज्‍यादा गाढ़ा हो जाएगा। यदि बहुत ज्‍यादा गाढ़ा हो रहा है, तो आपको इसमें शहद भी मिला लेना चाहिए।
अब इस मिश्रण को आप चेहरे पर आहिस्‍ता-आहिस्‍ता चेहरे पर लगाएं और कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब यह फेस मास्‍क आधा सूख जाए, तो इसे हल्‍का सा स्‍क्रब करके रिमूव कर दें।
बाद में आप चेहरे को पानी से वॉश करें। इसके बाद आप चेहरे को डीप मॉइस्‍चाराइज करें। इससे आपके पोर्स बंद हो जाएंगे और त्‍वचा में कसाव आ जाएगा।

face glow tips new

 पिंक फेस मास्‍क को लगाने के फायदे

चुकंदर में मौजूद मिनरल्‍स और विटामिंस चेहरे की डार्क स्‍पॉट्स को कम करते हैं और वहीं दूसरी तरफ शहद से त्‍वचा को नेचुरल ब्‍लीच मिलती है, जिससे स्किन बहुत अधिक साफ नजर आती है।
फेस पैक में बेसन भी मौजूद है, जिसमें त्‍वचा को डीप एक्‍सफोलिएट करने के गुण होते हैं। अगर आपका चेहरा डेड स्किन की वजह से डल नजर आ रहा है, तो इस फेस पैक को लगाने से डेड स्किन रिमूव हो जाएगी और चेहरे पर ग्‍लो आ जाएगा।
यह फेस मास्‍क आपके चेहरे की त्‍वचा को हाइड्रेटेड रखेगा क्‍योंकी बीटरूट में 80 प्रतिशत तक वॉटर कंटेंट होता है। इससे आपकी त्‍वचा ड्राई होने से बचती है और हरदम चमकती रहती है।
यह फेस मास्‍क एंटीएजिंगी भी है। इसमें फ्री रेडिकल्‍स से लड़ने की क्षमता होती है। खासतौर पर अगर आपको फाइन लाइंस की समस्‍या है तो चुकंदर में मौजूद आयरन और बीटालेंस एंटीऑक्‍सीडेंट्स आपकी इस परेशानी को कम करते हैं।

नोट- सेंसिटिव स्किन वालों को पहले किसी स्किन एक्‍सपर्ट से परामर्श लेना चाहिए। इसके साथ ही आपको इस फेस पैक को लगाने से पहले स्किन पैच टेस्‍ट जरूर कर लेना चाहिए।

Share this story