एलोवेरा-विटामिन ई का कैप्सूल ऐसे लगाएं, मिलेगा कई स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा
एलोवेरा ज्यादातर घरों में मिल जाता है और ये एक ऐसा फ्री का इनग्रेडिएंट है जो स्किन के लिए कुदरत के वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद प्रॉपर्टीज त्वचा को हाइड्रेट करती हैं साथ ही कई स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में भी कारगर हैं। यहां तक कि अगर थोड़ी बहुत स्किन जल जाए तो जलन से भी एलोवेरा तुरंत राहत दिलाने का काम करता है। इसके अलावा विटामिन ई स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। इसलिए डाइट में विटामिन ई से भरपूर फूड्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है। विटामिन ई के कैप्सूल भी आते हैं जो स्किन पर अप्लाई किए जा सकते हैं। एलोवेरा और विटामिन ई का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए कमाल होता है। एलोवेरा की पत्तियां लेकर उसका जेल निकाल लें और इसमें एक विटामिन ई का कैप्सूल एड करें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे से गर्दन तक अप्लाई करें। इसके बाद कम से कम 20 से 25 मिनट लगाएं और चेहरा धो लें। इस पैक को रात में लगाने से काफी फायदा मिलेगा। तो चलिए जान लेते हैं कि इससे किन स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है।
ड्राई स्किन बनेगी स्मूद
एलोवेरा और विटामिन ई के कैप्सूल को मिलाकर हफ्ते में दो बार अप्लाई करने से आपको काफी जल्दी इसका रिजल्ट देखने को मिलेगा।ड्राई स्किन वालों के लिए ये एक बेहतरीन पैक है। सर्दियों के दिनों में भी स्किन में रूखापन बढ़ जाता है। ऐसे में ये पैक स्किन को हाइड्रेट करके मुलायम बनाए रखने में मदद करेगा।

दाग-धब्बों का होगा सफाया
विटामिन ई का कैप्सूल और एलोवेरा जेल मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. इससे चेहरा क्लीन होता है और साथ ही डलनेस दूर होती है और स्किन पर नेचुरल ग्लो बढ़ने लगता है। इस पैक को आंखों के नीचे लगाने से काले घेरों से छुटकारा भी मिलता है।

डैमेज स्किन रिपेयर होगी
स्किन डैमेज की वजह से चेहरे काफी रूखा और मुरझाया हुआ तो दिखता ही है, इसके अलावा महीन लाइने भी पड़ने लगती हैं। एलोवेरा और विटामिन ई का मिश्रण चेहरे की खोई रौनक लौटाने और त्वचा में कसाव लाने में सहायक है। इससे चेहरे की खोई चमक लौट आती है और स्किन यंग नजर आती है।

पिंपल का होगा सफाया
विटामिन ई और एलोवेरा का पैक लगाने से चेहरे पर होने वाली पिंपल्स की समस्या से भी निजात मिलती है। इसके अलावा स्किन पर होने वाले रैशेज, खुजली और जलन आदि समस्याओं से भी ये दो इनग्रेडिएंट छुटकारा दिलाने में कारगर हैं।

