काजल लगाने के बाद आंखें दिखेंगी सुंदर, बाजार की जगह इस दिवाली घर पर आसान तरीकों से करें तैयार

WhatsApp Channel Join Now

दिवाली का त्योहार पर किसी के लिए खास होता है। इस दिन हर कोई सजकर तस्वीरें खींचता है। साथ ही, अच्छे-अच्छे गहनों को पहनता है। मेकअप के लिए भी हमेशा अलग लुक को क्रिएट करता है। लेकिन आंखों में लगने वाला काजल बाजार से जाकर खरीदता है। इस दिवाली आप इसे घर पर तैयार करें। ये आसान तरीके से बन जाता है। साथ ही, केमिकल फ्री होता है तो इसे आंखों पर लगाने से कोई नुकसान भी नहीं होता है। मेरे घर में हर साल दिवाली पर काजल बनाया जाता है, जिसे हम स्टोर करके भी रख लेते हैं। चलिए आपको वही तरीका बताती हूं कैसे आप काजल बना सकती हैं।

m

काजल बनाने के लिए सामान

कच्चा दीया-1
कपूर- 2
लौंग-2 से 3
घी- 1 चम्मच

काजल बनाने का तरीका

हमारे यहां काजल रात के समय बनाया जाता है।इसके लिए कच्चे दीये को लाना है।अब एक दूसरे दीये पर तेल डालकर इसे जलाएं।फिर कच्चे दीये को इसके ऊपर रखें।इससे पहले आप दीये के तेल में पाउडर कपूर और लौंग डाल दें।इसे पकने के लिए छोड़ दें।जब इसमें काजल बन जाए तो चम्मच की मदद से एक स्टोर जार में इसे निकाल लें।फिर इसमें थोड़ा सा घी मिलाएं।इसके बाद इसे रख दें।

m
इस तरह लगाएं काजल

इसके लिए आपको एक ब्रश लेना है।फिर इस काजल को अपनी आंखों पर लगाना है।इसे आप लाइनर की तरह भी लगा सकती हैं।यह काजल लॉन्ग लास्टिंग रहेगा। साथ ही, आपको बाजार से काजल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।मेरे घर में हर साल ऐसे ही काजल को बनाया जाता है। ये काफी आसान तरीका है। साथ ही, इससे आपको केमिकल प्रोडक्ट लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे आपकी आंखें लंबी और सुंदर नजर आएंगी। आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। इसे आप लंबे समय के लिए स्टोर करके इस्तेमाल में ला सकती हैं। आप चाहें तो बच्चों की आंखों के लिए भी इस काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये नेचुरल चीजों से तैयार किया गया है।

Share this story