दाग-धब्बे और पिंपल्स से मिलेगा छुटकारा, आजमाएं तुलसी से बना फेस पैक...

.....
WhatsApp Channel Join Now

हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र माना जाता है, इसकी पूजा की जाती है। तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण भी होते हैं। ये स्वास्थ्य और सुंदरता को बनाए रखने का काम भी करती है। आप त्वचा के लिए तुलसी का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। अगर आप चेहरे पर दाग-धब्बों और मुंहासों से परेशान है, तो तुलसी से बना फेस पैक (Homemade Face Pack) आपको इन कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होगा। तो आइए जानते हैं इन फेस पैक को आप घर पर कैसे बना सकते हैं...

तुलसी से क्लींजिंग फेस पैक बनाएं 

इस फेस पैक को बनाने के लिए तुलसी के कुछ पत्तों को सूखा लें। इन्हें पीसकर पाउडर बना लें. तुलसी के पाउडर में एक चम्मच दही मिलाएं। इसे मिलाकर एक पेस्ट बना लें. इसे मिलाकर त्वचा पर लगाएं. इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद स्क्रब करते हुए चेहरा धो लें।ये फेस पैक मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। 

.

मुंहासों को दूर करने के लिए फेस पैक 

इस फेस पैक को बनाने के लिए दो लौंग के साथ नीम और तुलसी के पत्तों को बराबर मात्रा में मिला लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक को आंखों के आसपास लगाने से बचें। 15 मिनट के लिए इस फेस पैक को त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो लें। ये फेस पैक मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करता है, त्वचा को साफ रखता है।

रंगत निखारने के लिए तुलसी का फेस पैक 

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच तुलसी के पेस्ट में एक चम्मच ओटमील पाउडर और एक चम्मच दूध मिलाएं। इस पैक को 15 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को ठंडे पानी से धो लें दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने के लिए तुलसी का फेस पैक इस फेस पैक को बनाने के लिए नीम और तुलसी के पत्तों को बराबर मात्रा लें। 

.

इसमें थोड़ा पानी डालकर पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं, इसे त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल करने के बाद धूप में न निकलें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story