खूबसूरत और चमकदार चेहरा पाने के लिए महिलाएं फेस पर लगाएं ये तेल, इन बातों का रखें ध्यान 

bb
WhatsApp Channel Join Now

वैसे तो खाना पकाने के लिए अधिकतर लोग सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं। सरसों का तेल स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे पर सरसों का तेल (Mustard Oil Benefits) लगाने से फेस को खूबसूरत और चमकदार बनाया जा सकता है। आज हम आपको सरसों के तेल से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे। 

ss

नैचुरल क्लींजर
सरसों का तेल नैचुरल क्लींजर के रूप में काम कर सकता है। महिलाएं मेकअप हटाने और गंदगी को साफ करने के लिए सरसों का तेल चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके लिए सरसों के तेल के साथ कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें।10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

ss 

झुर्रियां और सन टैनिंग मिटाने के लिए
सरसों का तेल लगाकर आप झुर्रियां, सन टैनिंग और काले धब्बों से भी छुटकारा पा सकते हैं।  इसके लिए सरसों के तेल से बना फेस पैक चेहरे पर लगाएं। सरसों के तेल का फेस पैक बनाने के लिए 1 छोटा चम्मच दही, कुछ बूंद नींबू का रस, कुछ बूंद सरसों का तेल मिलाकर चेहरे पर गर्दन पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करें। 

ss

ये भी होते हैं फायदें 
सरसों का तेल शारीरिक दर्द दूर करने और दांतों को साफ करने के लिए किया जाता है।  

ss

ना करें ये गलती
अगर आप सरसों का तेल चेहरे पर लगा रही हैं, तो एक गलती ना करें. क्योंकि, यह गलती करने से आपका चेहरा काला हो सकता है। त्वचा पर सरसों का तेल लगाकर कभी भी धूप में ना जाएं। क्योंकि, धूप में सरसों का तेल त्वचा में मेलानिन का उत्पादन बढ़ा सकता है। 

 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story