5 फेस ऑयल जो चेहरे को बनाते हैं मक्खन सा मुलायम, हर दिन बढ़ेगा ग्लो!
चेहरे पर यूथफुल चमक चाहिए और आप कोई सिंपल तरीका तलाश रहे हैं जिसमें किसी तरह का झंझट न हो तो फेस ऑयल बेस्ट रहते हैं. ये आपकी स्किन को पोषण देकर नमी बनाए रखते हैं, जिससे ग्लो बना रहता है.

आर्गन ऑयल मोरक्को में मिलने वाले आर्गन के पेड़ों पर उगने वाले बीजों से निकलता है. इसके कमाल के गुणों की वजह से इसे लिक्विड गोल्ड भी कहा जाता है. ये आपकी स्किन को गहराई से नमी देता है और चिपचिपा नहीं होने की वजह से जल्दी ऑब्जर्व हो जाता है. ये स्किन की इलास्टिसिटी सुधारने में मदद करता है, जिससे बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं.
जोजोबा ऑयल तैलीय त्वचा के लिए भी सही रहता है, इसलिए जिनको पिंपल्स रहते हैं वो भी इसे लगा सकते हैं. विटामिन ई से भरपूर ये तेल आपकी त्वचा को डैमेज होने से बचाता है. रूखापन कम करने के साथ ही ये एक्स्ट्रा सीबम को भी कम करता है और मुंहासे वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है. ये त्वचा की लालिमा को भी कम करने में हेल्पफुल होता है.
रोजहिप ऑयल में फैटी एसिड होते हैं जो स्किन में नमी को लॉक करते हैं. ये एंटी एजिंग असर भी दिखाता है, जिससे फाइन लाइन, झुर्रियां कम होती हैं और यूथफुल चमकदार स्किन मिलती है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की पफीनेस (सूजन) को कम करने में मदद करते हैं. इस तेल को लगाने से प्रदूषण और धूल से होने वाले स्किन डैमेज से भी बचाव होता है.
ग्रेपसीड ऑयल (अंगूर के बीज का तेल) काफी हल्का होता है और लिनोलिक एसिड से भरपूर होने की वजह से आपके पोर्स को क्लीन रखने में मदद करता है. इसी के साथ ये हाइड्रेट भी करता है. ये तेल दाग-धब्बों को कम करके रंगत को एक समान बनाने में मदद करता है.
कुंकुमादि तेल आयुर्वेद आधारित होता है. इसमें केसर समेत कई जड़ी-बूटियां होती हैं जो चेहरे पर प्राकृतिक चमक बढ़ाती हैं और पुराने दाग-धब्बे, मुंहासे, जैसी समस्याओं को कम करने के साथ ही उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करने में हेल्पफुल रहता है.

