30 की उम्र में इन 3 कारणों से सफेद हो सकते हैं आपके बाल, जानें

WhatsApp Channel Join Now


 आजकल समय से पहले बाल सफेद होना एक आम समस्या हो गई है। 30 साल की उम्र में ही कई बार लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। उम्र से पहले सफेद बाल न केवल लुक्स को खराब करते हैं बल्कि शरीर में कई जरूरी चीजों की कमी की ओर भी इशारा करते हैं। अक्सर 30 की उम्र के आस-पास जब बाल सफेद होने लगते हैं, तो लोग इसे छिपाने के तरीके ढूंढने लगते हैं। 40-45 की उम्र के बाद बालों का सफेद होना आम बात है। लेकिन, अगर आपके बाल 30 की उम्र के आस-पास या इससे भी पहले सफेद हो रहे हैं, तो इन्हें छिपाने के बजाय, आपको इनके कारणों को समझना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बता रहे हैं, जो इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। 

30 साल की उम्र में बाल सफेद होने के पीछे हो सकते हैं ये कारण

white hair remedy
तनाव, बालों के सफेद होने का मुख्य कारण हो सकता है। अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं, तो इसकी वजह से न केवल बाल झड़ने लगते हैं बल्कि समय से पहले सफेद भी हो जाते हैं।
अगर आप स्ट्रेस में हैं, तो हेयर फॉलिकल्स, शेडिंग फेज में चले जाते हैं और इसके कारण, हेयरफॉल भी होने लगता है।
दरअसल, तनाव हमारे नर्वस सिस्टम और सेल्स पर असर डालता है और इसकी वजह से सेल्स का फंक्शन भी प्रभावित होता है और बाल सफेद होने लगते हैं।

grey hair in 30s
धूप में रहने से बालों में मौजूद मेलानिन कम होने लगता है और इसके कारण भी बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं। बहुत अधिक समय तक, धूप में रहने से बालों में मौजूद प्रोटीन भी कम हो जाता है और यह भी प्री-मैच्योर ग्रे हेयर का कारण बनता है।
तेज धूप की वजह से बालों के ऊपर की लेयर क्यूटिकल्स डैमेज हो जाती है और इसकी वजह से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।
शरीर में आयरन, कैल्शियम, कॉपर, फॉलिक एसिड और विटामिन बी12 की कमी भी समय से पहले बालों के सफेद होने का कारण बन सकती है।
आयरन की कमी के कारण, बालों के रोमों तक सही पोषण और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है और बाल सफेद होने लगते हैं। यह बाल झड़ने का भी एक अहम कारण है।

 

Share this story