इतालवी पब में गोलीबारी, 10 लोग घायल

इतालवी पब में गोलीबारी, 10 लोग घायलरोम,22 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के टारंटो शहर के एक पब में विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में 10 लोग घायल हो गए जिनमें दो गंभीर रूप से जख्मी हैं।

पुलिस अधिकारी ने बुधवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि यॉटिंग क्लब पोर्टिकियोलो डि सैन वीटो में शूटर द्वारा पिस्तौल से की गई गोलीबारी में चार महिलाएं और छह पुरुष, जिनकी उम्र 20 से 28 वर्ष है, घायल हो गऐ हैं।

कथित तौर पर परिसर में अनुमानित 300 विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच एक विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हुई।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि, पुलिस ने गोलीबारी के सिलसिले में एक 37 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

10 घायल व्यक्तियों में से, दो को टारंटो शहर के शांतिसीमा अन्नुंजियाता अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में सर्जरी के बाद निगरानी में रखा गया है।

अधिकारी के अनुसार तीन को भर्ती होने के तुरंत बाद छोड़ दिया गया और शेष पांच का इलाज मामूली चोटों के लिए किया जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि अधिकारी वीडियो निगरानी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि हालात कैसे बिगड़े।

रिपोटरें के अनुसार, याचिंग क्लब पोर्टिकियोलो डि सैन वीटो डिस्को-पब, जो परंपरागत रूप से पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है, हाल के महीनों में स्थानीय युवाओं और आसपास के विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए एक सभा स्थल बन गया था, जिसमें बारी विश्वविद्यालय के लिए दो परिसर शामिल हैं।

पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद अधिकारी एक बयान जारी करेंगे।

--आईएएनएस

एनपी/आरजेएस

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story