खुशबू सुंदर ने अपना वजन घटाकर फैंस को चौंकाया

खुशबू सुंदर ने अपना वजन घटाकर फैंस को चौंकाया खुशबू सुंदर ने अपना वजन घटाकर फैंस को चौंकायाचेन्नई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। साउथ की स्टार और राजनेता खुशबू सुंदर ने 15 किलो वजन कम करने के बाद अपने अविश्वसनीय परिवर्तन की एक झलक सोशल मीडिया पर साझा की है।

खुशबू ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पहले और बाद की तस्वीर साझा की।

कैप्शन में उन्होंने लिखा, तब और अब ! अब सिवाय 15 किलो कम के अलावा ज्यादा फर्क नहीं है।

सोशल मीडिया पर उनकी ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीर को फिलहाल 3,74,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

अस्सी के दशक में बॉलीवुड में एक बाल कलाकार के रूप में शुरूआत करने वाली खुशबू ने 1985 में रिलीज हुई फिल्म जानू में जैकी श्रॉफ के साथ मुख्य भूमिका में अपनी शुरूआत की थी।

उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में सुपरस्टारडम हासिल किया।

खुशबू रजनीकांत, कमल हासन, विजयकांत, सरथ कुमार, चिरंजीवी, विष्णुवर्धन, अंबरीश, सत्यराज और प्रभु जैसे शीर्ष सितारों के साथ दिखाई दी हैं।

वह अगली बार आगामी तमिल फिल्म अन्नात्थे में रजनीकांत के साथ काम करते नजर आएंगी। तेलुगू में वह आडावल्लु मीकू जोहरलु में भी नजर आएंगी।

--आईएएनएस

एचके/आरजेएस

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story