चंदन की माला लाएगी समृद्धि, जानिए इसे धारण करने के लाभ

WhatsApp Channel Join Now

हिंदू धर्म में चंदन को देव पूजा का प्रमुख भाग माना जाता है। चंदन में कई औषधीय गुण होते हैं इसलिए भी इसे पूजा में शामिल किया जाता है। चंदन को सुख-सौभाग्य, आयु और स्वास्थ्यवर्धक बताया गया है। चंदन की धूप, चंदन का तिलक, चंदन का इत्र, चंदन का अर्क, चंदन की माला आदि पूजा में शामिल किया जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि, चंदन की माला से किए गए मंत्र जप शीघ्र फल देते हैं। आज हम आपको चंदन की माला के बारे में कुछ खास बातें बताते है।

चंदन की माला के लाभ

चंदन की माला गले में धारण करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। जिन लोगों का जीवन दौड़भागपूर्ण होता है। कई तरह की परेशानियों से घिरा रहता है और जो मानसिक रूप से स्थिर नहीं रहते उन्हें सफेद चंदन की माला पहनना चाहिए। इससे उनका दिमाग शांत होगा और वे अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सफेद चंदन की माला धारण करने से मन मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। सफेद चंदन की माला विद्यार्थियों को जरूर धारण करनी चाहिए। इससे उन्हें अपनी पढ़ाइ्र पर फोकस करने में मदद मिलेगी।

धन लाभ

आर्थिक समृद्धि बढ़ाने के लिए लाल चंदन की माला का प्रयोग किया जाता है। मां लक्ष्मी से जुड़े मंत्रों का जाप लाल चंदन की माला से करने से मंत्रों का प्रभाव शीघ्र होता है। नित्य यदि एक माला महालक्ष्मी के मंत्रों का जाप किया जाए तो पैसा चुंबक की तरह खिंचा चला आता है।

किस दिन करें धारण

चंदन की माला धारण करने का सर्वश्रेष्ठ दिन बृहस्पतिवार होता है। इस दिन प्रात: स्नानादि से निवृत्त होकर। भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के समीप पीला कपड़ा बिछाएं। चंदन की माला को गंगाजल से धोकर पीले कपड़े पर स्थापित करें। चंदन और हल्दी से पूजन करें। भगवान विष्णु का ध्यान करें, पीले पुष्प अर्पित करें और धारण कर लें।

क्या सावधानियां रखें

तंत्र शास्त्रों के अनुसार गृहस्थ व्यक्तियों को माला धारण करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है। यौन संबंध बनाते समय माला निकाल दें। शव यात्रा में जा रहे हैं, अंतिम संस्कार में शामिल होने से पहले भी माला निकाल देना चाहिए। बाद में शुद्ध होकर पुन: धारण कर लेना चाहिए। रात्रि में शयन से पूर्व माला निकालकर पूजा स्थान में रख देना चाहिए। प्रत्येक पूर्णिमा के दिन माला का शुद्धिकरण संस्कार किया जाना चाहिए।

Share this story