जानिए किन पौधों को घर में लगाने से आती है सुख-समृद्धि और होती है धन की वृद्धि

WhatsApp Channel Join Now

अधिकतर लोग घर में पेड़-पौधे लगाने के शौकीन होते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधे न सिर्फ घर का वातावरण शुद्ध करते हैं, बल्कि जीवन में खुशियां भी लाते हैं। पौधों को घर में लगाने से न सिर्फ पॅाजिटीव एनर्जी आती है, बल्कि परिवार के लोगों की तरक्की भी शुरू हो जाती है।

वहीं कुछ ऐसे पौधे भी हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाने वाले माने जाते हैं। आइये जानते है कौन से पौधे है जिन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि आयेगी।
 
तुलसी

ये पौधा आमतौर पर सभी के घर में पाया जाता है। तुलसी का सेवन सेहत के लिहाज से तो फायदेमंद होता ही है साथ ही इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि भी आती है, लेकिन अगर घर में तुलसी का पौधा है तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए. इसे कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। इसे लगाने का सही स्थान पूर्व दिशा या ईशान कोण माना जाता है। रविवार के दिन तुलसी को नहीं छुआ जाता है।

शमी

इस पौधे का संबंध शनी देव से माना जाता है। ये पौधा घर की बायीं ओर लगाना चाहिए। साथ ही इसकी विधिवत पूजा भी करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को लगाने से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। वास्तु दोष दूर होते हैं. इसके साथ ही शनि ग्रह भी बलवान है।

हल्दी

इस पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे लगाने के लिए सबसे अच्छी जगह उत्तर या पूर्व दिशा मानी जाती है। इस पौधे की रोजाना पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ये पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

मनी ट्री या क्रसुला

इसे जेड प्लांट भी कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में लगाने से धन की प्राप्ति होती है। इसे गेट के पास प्रवेश द्वार पर अंदर की तरफ स्थापित किया जाना चाहिए। इस पौधे को धूप या छांव में कहीं भी लगाया जा सकता है। ये धन को अपनी ओर आकर्षित करता है।

बांस के पौधे

वास्तु के अनुसार घर में बांस के पौधे लगाने से सुख-समृद्धि आती है। बांस के छोटे-छोटे पौधों को लाल धागे में बांधकर उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में रखने से आर्थिक उन्नति होती है। वास्तु के अनुसार बांस के 6 डंठल धन को आकर्षित करते हैं।

Share this story