Kartik Maas 2021 : कार्तिक मास में होगी भगवान विष्णु की कृपा, जानिए तुलसी पूजा के लाभ
21 अक्टूबर गुरुवार से कार्तिक मास प्रारंभ हो चुका है। यह माह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का महीना है। इस महीने में दोनों की पूजा के साथ ही तुलसी पूजा का खास महत्व है। माता लक्ष्मी और तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस माह की देवउठनी ग्यारस एकादशी पर तुलसी करने का खासा महत्व है। आइये जानते हैं तुलसी पूजा का लाभ।
महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनीआधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
1. भगवान विष्णु को तुलसी जी बहुत ही प्रिय हैं। कार्तिक मास में तुलसीजी का पूजा करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है और जीवन से सारे दुख-संकट दूर हो जाते हैं।
2. शालिग्राम के साथ तुलसी जी की पूजा ऐसा करने से अकाल मृत्यु नहीं होती है।
3. कार्तिक मास में तुलसीजी की पूजा करके इसके पौधे का दान करना श्रेष्ठ माना गया है।
4. कार्तिक माह में तुलसी के पौधे को हर गुरुवार को कच्चे दूध से सींचना चाहिए। इससे माता तुलसी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं।
5. कार्तिक महीने में प्रतिदिन शाम को तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाकर रखना चाहिए। इसे पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में सुख शांति बनी रहती है।
6. कार्तिक में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तुलसी को जल चढ़ाने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
7. तुलसी की पूजा और इसके सेवन से हर तरके रोग और शोक मिट जाते हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

