सावन का प्रथम सोमवार : प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पहुँच रहे भक्त, महादेव का जलाभिषेक कर मांग रहे आशीर्वाद 

WhatsApp Channel Join Now

रिपोर्ट : ध्यानचंद शर्मा

 वाराणसी। काशी के कण कण में सावन के प्रथम सोमवार को महादेव का जयघोष सुनाई दे रहा है। इसी क्रम में शिवपुर रामलीला मैदान स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। महादेव का प्रिय बेलपत्र और दूध भी भक्त चढ़ा रहे हैं। 

NAMRADESHWAR MAHADEV MANDIR VARANASI

धर्म की नगरी काशी में सावन के प्रथम सोमवार को महादेव के भक्त शिवालयों में पहुँच रहे हैं। प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से दर्शन पूजन किया। श्रद्धालु सुबह से ही बाबा दरबार में पहुँच रहे हैं। श्रद्धालु अपने हाथों में बेलपत्र दूध पूजन सामग्री लिए आदि देव महादेव की स्तुति करते नजर आए। 

बातचीत के दौरान महिला श्रद्धालु नेहा केसरी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार पर बाबा से यही कामना है कि पूरे विश्व से कोरोना वायरस मिट जाए और सब सुख समृद्धि के साथ जीवन व्यतीत करें। 

NAMRADESHWAR MAHADEV MANDIR VARANASI

मंदिर पहुंचे अजय कुमार केशरी ने बताया कि यह पांचो पांडवा जो की पंचकोस यात्रा का पांचवां पड़ाव है पर स्थित है। भगवान् नर्मदेश्वर का दर्शन करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। सावन में इनके दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

Share this story