चंदौली के नए जिलाधिकारी बने शैलेष कुमार, संभाला कार्यभार, चंद्रमोहन गर्ग का तबादला 

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी/चंदौली। चंदौली के नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

123

नवागत जिलाधिकारी ने कार्यालयों में पहुंचकर वहां संचालित कार्यों और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट की प्रशासनिक व्यवस्था और विभागीय कामकाज को समझने पर जोर दिया।

123

शैलेष कुमार इससे पहले भदोही जिले के जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। शासन की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, चंदौली के पूर्व जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग का स्थानांतरण मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के पद पर किया गया है। उनके स्थान पर शैलेष कुमार ने जिले की कमान संभाली है।

BK Pathak
BK Pathak

21803 Articles

Beerkeshwar Pathak Journalist Beerkeshwar Pathak, who entered the field of journalism in 2015, has nearly a decade of experience in print and digital media. He holds a postgraduate diploma in journalism and has established his reputation through reporting at prestigious media outlets like Amar Ujala, Hindustan, and Dainik Jagran. He has a special interest and expertise in reporting on political and social issues, news analysis, and editing, along with eventful news. He currently serves as an editor at Live VNS, a leading digital news platform in Varanasi. In this role, he is contributing to reshaping digital journalism and delivering important information to readers through factual and reliable news. Factual investigation of news and effective editing are key aspects of his journalism.

Share this story