चंदौली : गांव-शहर से इकट्ठा किया जाएगा प्लास्टिक कचरा, जलस्रोतों का होगा संरक्षण

चंदौली : गांव-शहर से इकट्ठा किया जाएगा प्लास्टिक कचरा, जलस्रोतों का होगा संरक्षण

चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें नेहरू युवा केंद्र की ओर से 31 अक्टूबर चलने वाले अभियान को लेकर चर्चा की गई। नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक गांव-नगर में जाकर प्लास्टिक कचरा का संग्रह करेंगे। अभियान की सफलता के लिए डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी को नो़डल नामित किया।  

जिलाधिकारी ने कहा प्लास्टिक कचरा को इकट्ठा कर निस्तारण अच्छी पहल है। इसमें सभी संबंधित विभाग पूरी ईमानदारी के साथ दायित्व निभाएं। गांवों व नगरों में सफाई के साथ ही सुंदरीकरण कराया जाएगा। पारंपरिक व अविरल जलस्रोत तालाब, कुओं आदि की सफाई व संरक्षण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है। जमीन में पड़े होने के बावजूद नष्ट नहीं होता है। सरकार ने प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया है। इसको लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। गांवों और नगरीय इलाकों में सही ढंग से अभियान का संचालन किया जाए।

केंद्र के उपनिदेशक अनिल सिंह ने भरोसा दिलाया कि नेहरू युवा केंद्र अभियान को सफल व सार्थक बनाने के लिए पूरी कोशिश करेगा। स्वयं सेवक गांव-गांव जाकर प्लास्टिक कचरा उठाने के साथ ही निस्तारण का प्रबंध करेंगे। इसकी मानीटरिंग की जाएगी।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story