चंदौली : चिकित्सक के पुत्र की महाराष्ट्र के वर्धा में सड़क हादसे में मौत, पीएम ने घटना पर प्रकट की शोक संवेदना 

CHANDAULi
WhatsApp Channel Join Now

चंदौली। जिले के चिकित्सक राजकुमार जायसवाल के पुत्र शुभम जायसवाल (32) की महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेलसुरा के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। शुभम वर्धा से सांगवी मेघे मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करते थे। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता आननफानन में घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। 

दुर्घटना में एक साथ मेडिकल के सात छात्रों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। 


जानकारी के अनुसार, राजकुमार जायसवाल अलीनगर में अपना क्लिनिक चलाते हैं। उनके पुत्र शुभम वर्धा के सांघवी मेडिकल कालेज में पढ़ाई करते थे। सोमवार को साथियों के साथ किसी कार्यवश देवली गए थे। कार से सभी वापस लौट रहे थे। रात के वक्त अचानक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गई।

इससे पानी में डूबने से कार में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। शुभम तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिजनों को देर रात घटना की जानकारी हुई। पिता रात में ही वर्धा के लिए रवाना हो गए।

Share this story