चंदौली में शुक्रवार को मिले 404 कोरोना पॉजिटिव, 298 हुए स्वस्थ, आठ की मौत 

चंदौली में शुक्रवार को मिले 404 कोरोना पॉजिटिव, 298 हुए स्वस्थ, आठ की मौत

चंदौली। जिले में शुक्रवार को 404 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं 298 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। शुक्रवार को कोरोना से आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा जांच के लिए 6703 लोगों का सैंपल भी लिया गया है। 

संक्रमितों में आठ बालक, छह बालिकाएं, 93 महिलाएं व 297 पुरूष शामिल हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। जनपद में बरहनी ब्लाक से 43, चहनियां 25, चकिया ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 76 व नगरीय क्षेत्र से आठ, सदर ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 35 व नगरीय क्षेत्र से 41, धानापुर चार, नौगढ़ नौ, नियामताबाद 10, पीडीडीयू नगर 110, सकलडीहा 13 और 30 शहाबगंज ब्लाक के रहने वाले हैं। 

जिले में कोरोना के अब तक कुल 12521 मरीज मिल चुके हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 3632 है। अब तक जिले में 8744 लोग इस महामारी से जंग जीतकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक 145 लोगों की मौत हो चुकी है।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story