चंदौली में शनिवार को रक्षा मंत्रालय कर्मी सहित 40 मिले कोरोना पॉज़िटिव

चंदौली। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को एक साथ 40 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। छह लोग स्वस्थ हो गए। 1407 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उनकी भी सैंपलिंग कराई जाएगी।
संक्रमितों में सात महिलाएं व 33 पुरूष हैं। सभी स्थानीय निवासी हैं। इनमें एक-एक बीएसएनएल का जेई, पुलिसकर्मी, रेलकर्मी, रक्षा मंत्रालय कर्मी, दुकानदार व शिक्षक हैैं।
वहीं तीन चालक, दो किसान, पांच-पांच गृहणियां और छात्र व चार मजदूर हैं। जनपद बरहनी ब्लाक से तीन, चहनियां से एक, व चकिया ब्लाक के 13, चंदौली, शहाबगंज ब्लाक व पीडीडीयू नगर से चार-चार, नियामताबाद छह, और पांच सकलडीहा ब्लाक के रहने वाले हैं।
जिले में कोरोना के अब तक कुल 5060 मरीज मिल चुके हैं। इसमें 4873 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं सक्रिय केस की संख्या बढ़कर अब 119 हो गई है। कोरोना से 68 लोगों की मौत हो चुकी है।