वाराणसी : पिंडरा ब्लॉक के विजयी ग्राम प्रधानों की बैठक हुई संपन्न, आशा देवी बनी प्रधान संघ की अध्यक्ष 

गुरुवार को पिंडरा ब्लॉक पर ब्लॉक के विजयी ग्राम प्रधानों की एक बैठक आहूत की गयी। इस बैठक में प्रधान संघ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से नेवादा  ग्राम प्रधान आशा देवी को अध्यक्ष चुना गया। 
 

रिपोर्ट : धनंजय शर्मा 

वाराणसी। गुरुवार को पिंडरा ब्लॉक पर ब्लॉक के विजयी ग्राम प्रधानों की एक बैठक आहूत की गयी। इस बैठक में प्रधान संघ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से नेवादा  ग्राम प्रधान आशा देवी को अध्यक्ष चुना गया। 

ग्राम प्रधानों की बैठक पूर्व सूचना के अनुसार आहूत की गई, जिसमें ग्राम प्रधानों ने नियमानुसार विधिक रुप से अपना संगठन बनाया तथा अपने पदाधिकारियों का चयन किया। प्रधान संघ की अध्यक्ष आशा देवी पत्नी सुनील कुमार सिंह ग्राम प्रधान नेवादा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद प्रजापति ग्राम प्रधान घोंघली को चुना गया। 

इसके अलावा महामंत्री कैलाश नाथ यादव रसूलपुर को चुना गया। अशोक कुमार शुक्ला रसूलपुर को कोषाध्यक्ष। अभिलाषा राय खालिसपुर को सचिव सहित सभी पदाधिकारियों का चयन किया गया। ग्राम प्रधानों ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर के हार्दिक अभिनंदन व स्वागत किया तथा अगले 5 वर्ष तक संगठन के साथ खड़ा होने का सभी पदाधिकारियों को ग्राम प्रधानों ने वचन दिया।