वाराणसी : सब्जी लेने गए युवक पर चाकू से हमला, दो घायल
चौबेपुर क्षेत्र के जाल्हूपुर बाजार में बुधवार की शाम सब्जी लेने गए 32 वर्षीय राज सिंह को गांव के ही एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावर ने राज सिंह को बचाने गए विशाल सिंह के दाहीने हथेली पर चाकू से वार कर दिया।
Jun 10, 2021, 10:05 IST
वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के जाल्हूपुर बाजार में बुधवार की शाम सब्जी लेने गए 32 वर्षीय राज सिंह को गांव के ही एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावर ने राज सिंह को बचाने गए विशाल सिंह के दाहीने हथेली पर चाकू से वार कर दिया।
फरार हमलावर कादिर जाल्हूपुर का ही निवासी है। घायल दोनों युवकों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है।
सूचना पर पहुचें थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही हमलावर को पकड़ लिया जाएगा। चाकूबाजी क्यों हुई पुलिस पता कर रही है।