विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष को गोली मारने की घटना में शामिल आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। कैंट थाना व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर बीते 13 जुलाई को विद्यापीठ छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज पर हुए हत्या के प्रयास में फरार अभियुक्त मयंक गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
एसीपी कैंट अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मयंक गुप्ता को मुखबिर की सूचना रविवार को कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 के बाहर चाय की दुकान से रात करीब 11:10 गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त मयंक ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वह चौकाघाट रोडवेज से नंबर टेकरी का काम करता था, उसका एक ऑफिस श्रीराम कंपलेक्स रोडवेज के पास ही थी, जिसे राहुल राज ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया था। तभी से वे उसके कार्यों में दखल अंदाजी देता था। रोडवेज पर कई बस संचालकों को 20 परसेंट के कमीशन पर सवारियों को बसों में टिकट के माध्यम से पहुंचाया जाता था, जिससे उन लोगों को काफी पैसा मिलता था।
अभियुक्त ने बताया कि कुछ महीने पहले ही राहुल राज भी यही कार्य करने लगा था, जिससे उसे और उसके साथियों को दिक्कत होने लगी। जिसके बाद उसने और अभियुक्त आजाद सोनकर ने 15 दिन पहले मिलकर चौकाघाट के बगल में नंदी ट्रैवल्स खोला, तो वहां राहुल राज के लड़के उन्हें परेशान करने लगे।
अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ आखिर में योजना बनाई कि राहुल राज की हत्या कर दी जाए। इस काम के लिए उसने विमलेश कुमार उर्फ सोनू वाल्मीकि को फोन कर चौकाघाट बुलाया, जहां उसने आजाद सोनकर व विमलेश कुमार उर्फ सोनू तथा सनी कनौजिया से मिलकर यह योजना बनाई और तय किया कि सोनू उन लोगों को सूचना देगा कि राहुल राज ऑफिस से कब निकलता है। जैसे ही राहुल राज स्कूटी से अपने ऑफिस से घर के लिए निकला तो उनलोगों ने पीछा करते हुए कपूर टॉकीज के पास स्कूटी को धक्का मारने का प्रयास किया, तो राहुल राज लड़खड़ा गया।
तो उन लोगों में से संदीप सोनकर ने राहुल राज को गोली मार दी। जब वह भागने लगा किसी के घर में घुस गया। आसपास की भीड़ जमा होने लगी, तो वह सभी डर कर ऑटो से चौकाघाट की तरफ भाग निकले।
अभियुक्त ने बताया कि ऑटो को सनी कनौजिया को देकर छिपाने के लिए उसके ससुराल पहुंचा दिया, और वह इधर-उधर छिपकर रह रहा था, क्योंकि उसके तीनों साथी आजाद सोनकर सनी कनौजिया सोनू वाल्मीकि जेल जा चुके थे।
अभियुक्त ने बताया कि वह कैंट रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 9 के बाहर चाय की दुकान से मुंबई जाने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सहायक पुलिस आयुक्त अभिमन्यु मांगलिक, इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल पुनदेव सिंह, हेड कांस्टेबल रामबाबू, कॉन्स्टेबल दिवाकर, कॉन्स्टेबल रामानंद यादव, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र कुमार पटेल, कांस्टेबल अभिमन्यु कुमार ने भूमिका निभाई।