संघ के काशी उत्तर भाग के कार्यवाहक रत्नदीप का निधन 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित कार्यकर्ता और संघ के एक जिला काशी उत्तर भाग के भाग कार्यवाहक रत्नदीप का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थें। वे संघ के समर्पित संस्थापक सदस्य परिवार के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही संघ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
 

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित कार्यकर्ता और संघ के एक जिला काशी उत्तर भाग के भाग कार्यवाहक रत्नदीप का निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थें। वे संघ के समर्पित संस्थापक सदस्य परिवार के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही संघ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

काशी प्रांत प्रचारक रमेश ने रत्नदीप के निधन को संगठन व समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव ने कहा कि रत्नदीप का पूरा परिवार संघ का समर्पित कार्यकर्ता रहा है। उनका असमय निधन सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। 

रत्नदीप पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थें। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। 

सोमवार को विवेकानंद के अंतर्गत पटेल शाखा के स्वयं सेवकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में राजेंद्र प्रताप पांडेय, गंगाधर राय, सुरेंद्र, अमित पांडेय, अजय मिश्रा, केके सिंह, सोमनाथ विश्वकर्मा, जयप्रकाश, निर्मल उपाध्याय और अरविंद जायसवाल आदि मौजूद रहें।