सिंह मेडिकल एन्ड सर्जिकल केयर सेंटर के चेयरमैन डॉ अशोक सिंह को मातृ शोक 

सिंह मेडिकल एन्ड सर्जिकल केयर सेंटर एवं जीवनदीप शिक्षण समूह के चेयरमैन डॉ अशोक सिंह की माता राजेश्वरी देवी का बीती रात 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। राजेश्वरी देवी काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। 
 

वाराणसी। सिंह मेडिकल एन्ड सर्जिकल केयर सेंटर एवं जीवनदीप शिक्षण समूह के चेयरमैन डॉ अशोक सिंह की माता राजेश्वरी देवी का बीती रात 85 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। राजेश्वरी देवी काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। 

मंगलवार की रात सिंह मेडिकल में हॉस्पिटल में एडमिट हॉस्पिटल एक चेयरमैन की माता राजेश्वरी देवी का लम्बी बिमारी के बाद निधन हो गया। देर रात उनकी शव यात्रा उनके आवास से निकलकर मणिकर्णिका महाश्मशान पहुंची जहां उनके पोते यश सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

डॉ अशोक सिंह की माता के निधन का समाचार सुनकर उनके आवास पर गणमान्य नागरिको का जमावाड़ा लग गया।  शवयात्रा में भी शहर गणमान्य लोग शामिल हुए।