भाजपा के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह की हालत गंभीर, हैदराबाद रेफर

भाजपा के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ से हैदराबाद एयर एंबुलेंस के जरिए ले जाया गया है। 
 

वाराणसी। भाजपा के सह संगठन मंत्री भवानी सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ से हैदराबाद एयर एंबुलेंस के जरिए ले जाया गया है। 

काशी व गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री भवानी सिंह पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया। चेस्ट में संक्रमण बढ़ने की दिक्कत के बाद इलाज के लिए उन्हें सोमवार की सुबह एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया है। 

भवानी सिंह के स्वास्थ होने के लिए कार्यकर्ताओं ने अलग अलग अनुष्ठान भी किया है।