सीर गोवर्धनपुर में मुख्य मार्ग का बुरा हाल, महीनों से सड़क पर सीवर का पानी जमा होने से लोग बेहाल, आना-जाना हुआ दुश्वार

वाराणसी। कहने को तो हाई प्रोफाइल शहर बनारस में विकास ही विकास हो रहा है लेकिन लंका क्षेत्र से सटे सीर सीरगवर्धनपुर में सिनेरियो इसके एकदम उलट है। यहां से बीएचयू ट्रामा सेंटर व हाईवे को जोड़ने वाली सीमेंटेड सड़क का बुरा हाल है। कई जगह सीवर के जाम होने से सड़क पर महीनों से गंदा पानी जमा है। इस कारण गांव के बड़े, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका इस रोड से आना-जाना दुश्वार हो रहा है। पानी जमा होने से सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त भी हो चुकी है। इसी रास्ते गांव के हजारों लोगों का बीएचयू व अन्य जगहों पर नौकरी के लिए आना जाना होता है। इतना ही नहीं सड़क पर इस समस्या के चलते रोजाना कई लोग गिरकर घायल भी हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने जलकल विभाग से इसकी शिकायत भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

सड़क के जगह जगह टूटने से कई हुए घायल
इस समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के समाजवादी पार्टी महानगर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महासचिव अमन यादव ने बताया कि सीरगोवर्धनपुर में मकान व दुकानों की संख्या हजारों में हैं। यहां नौकरी पेशा से लगायत छोटे व बड़े व्यवसाय से जुड़े सभी तरह के लोग अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं । मुख्य मार्ग पर सीवर जाम होने से उसका गंदा पानी ओवरफ्लो हो रहा है। सड़क पर यह पानी जमा होने से क्षेत्र में बीमारियों के साथ बदबू भी फैल रही है। इससे यहां अब लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। वहीं सड़क के जगह जगह टूटने से कई दो पहिया वाहन चालक अपने हाथ-पैर तक तुड़वा चुके हैं। खासकर महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए यह रास्ता ज्यादा मुसीबत का सबब बन रहा है। 

शिकायत के बाद भी जलकल विभाग नहीं कर रहा सुनवाई 
अमन यादव ने कहा कि भाजपा के कई बड़े नेताओं ने यहां अपने पोस्टर लगवाए हैं। उनका क्षेत्र में अक्सर आना जाना होता है। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। अमन ने कहा कि जलकल विभाग को इस बड़ी परेशानी से लिखित रूप से अवगत कराया गया है। लेकिन विभाग जब सुने तब न। उन्होंने जलकल विभाग को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद सपा के साथियों के साथ विरोध में सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। इस दौरान रविदास, कुंवर विक्रम सिंह चौहान व राधेश्याम यादव आदि साथ रहे।