डमरु, शंख, घड़ी, घंटा बजाते हुए बाल बटुकों ने निकाली भगवान शालिग्राम की बारात

हरि प्रबोधिनी एकादशी के दिन बिंदु माधव के प्रांगण से भगवान शालिग्राम की बारात डमरु, शंख, घड़ी, घंटा बजाते हुए बाल बटुकों के साथ माता मंगला गौरी मंदिर के महंत  नारायण के निवास पर पहुंची।
 

वाराणसी। हरि प्रबोधिनी एकादशी के दिन बिंदु माधव के प्रांगण से भगवान शालिग्राम की बारात डमरु, शंख, घड़ी, घंटा बजाते हुए बाल बटुकों के साथ माता मंगला गौरी मंदिर के महंत  नारायण के निवास पर पहुंची।

बारात का स्वागत जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किया। साथ ही उन्होंने काशी में माता अन्नपूर्णा की 108 वर्ष पुरानी मूर्ति की स्थापना के अवसर पर मां मंगला गौरी अन्नक्षेत्र का उद्घाटन कर कन्या पूजन भी किया।

कार्यक्रम के संयोजक व व्यवस्थापक पंडित गिरीश कुमार पांडे रहे। तुलसी विवाह में मुख्य रूप से पं. दीपक कुमार पांडे, नरेंद्र पांडे, तरुण पांडे, सेन कुमार मौर्य, वीरेंद्र विश्वकर्मा, नितेश रघुवंशी, सर्वेश, कुंदन उपाध्याय, शशांक, अंकुर, आशीष उमेश व अन्य लोग उपस्थित रहे।

देखें तस्वीरें