हाथरस : नगर पंचायत सादाबाद में बोर्ड की बैठक में हुई विकास कार्यों पर चर्चा

 


हाथरस, 29 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में मंगलवार काे नगर पंचायत सादाबाद में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर के विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सहमति बनाई गई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल तथा अधिशासी अधिकारी विकास कुमार जैन ,मुकेश कुमार सहित नगर पंचायत के सभासद मौजूद रहे।

बैठक में विभिन्न वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर सभासदों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। कुछ प्रस्तावों को लेकर विचार-विमर्श के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे और आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही। चर्चा के बाद कई प्रस्तावों को बोर्ड सदस्यों की सहमति से पास किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने कहा कि नगर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। पिछले समय से अधूरे या लंबित विकास कार्य पूरा करने के लिये विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं, नए प्रस्तावित कार्यों को नियमानुसार स्वीकृति के बाद कराया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना