सर सैय्यद अहमद खान के शैक्षिक योगदान पर हुई चर्चा
मुरादाबाद, 18 अक्टूबर (हि.स.)। इस्लामिक लिटरेरी एजुकेशनल सोसाइटी के तत्ववाधान में स्थानीय अन्सार इंटर कॉलेज में रविवार को सर सैय्यद डे-2026 का बेहद गरिमामयी और भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लिटिल एन्जल्स स्कूल के मैनेजर एड मुसररत हफ़ीज़ ने की व मेहमाने खूसूसी पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने की जबकि संचालन निज़ामत डॉ. रबाब अंजुम साहिबा एवं फ़िरोज़ खाँ द्वारा अतिरिक्त रूप से किया गया।
लिटरेरी एवं एडुकेशन के अध्यक्ष डॉ. निहाल नाज़िम ने सर सैय्यद डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा एवं आधुनिक तकनीक को सीखने का आवाहन किया। मदरसे के छात्र मोहम्मद ताहिर ने पैगाम-ए-सर सय्यद विषय पर बेहद प्रभावशाली तकरीर भाषण पेश की। इसके बाद छात्र अब्दुल रहमान ने एक और खूबसूरत नज़्म जश्न-ए-सय्यद पेश की।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विशिष्ट वक्ता जनाब मुजम्मिल साहब, जनाब, नाहिद रजा साहब, जनाब डॉ. सिकन्दर खान साहब और जनाब हुमायूं परवेज़ आदि दूरस्थ स्थानों से आए विशिष्ट मेहमानों व युवा लेखक फिरोज ने अपने-अपने संबोधन में सर सय्यद अहमद खान के आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान ,समाज सुधार और कौम को आगे ले जाने के आवाहन किया।
समिति अध्यक्ष डॉ निहाल के सर सैय्यद के संदेश को जन जन तक फैलाने याद रखने वाले प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य आईए आजमी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम मे शामिल मुख्य रूप से मिर्जा अरशद बेग, सय्यद ज़ुबैर अली, जाबर खाँ, साहिल शमसी, एड मो सलीम, मौलाना मुस्तैद, तिलत इक़रार, फलाह दरेंन इंटर के अध्यापक अरशद सिद्दीक़ी, शाहनवाज खान, मोहम्मद अकील ,डॉक्टर शाहिद,जावेद चौधरी, ज़िया उर रहमान प्रबुद्ध नागरिक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल