संस्कार भारती ने एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा को सफल बनाने की बनाई रणनीति
फर्रुखाबाद,13 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की बैठक शहर के चीजी क्रेजी सभागार जोगराज में मंगलवाार काे सम्पन्न हुई। अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर संस्कार भारती ध्येय गीत गाकर बैठक का शुभारंभ किया।
प्रांतीय पदाधिकारी अरविन्द दीक्षित ने संस्कार भारती के इतिहास एवं उसके संस्थापक बाबा योगेन्द्र के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि संस्कार भारती की स्थापना 11 जनवरी 1981 को लखनऊ में हुई थी। यह संस्था कला एवं साहित्य के द्वारा निरंतर सामाजिक जागरूकता का काम कर रही है।
इसके पश्चात गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक भारत श्रेष्ठ भारत यात्रा को भव्य बनाने पर चर्चा हुई। अमन अवस्थी ने कहा कि अधिक से अधिक सहभागिता के लिए सम्पर्क अभियान तेज करना होगा। भारती मिश्रा ने कहा कि हमें एनसीसी, स्काउट तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्पर्क करना हाेगा। हमें यात्रा में प्लास्टिक एवं कूड़ा करकट का भी ध्यान रखना चाहिए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश पाल उपकारी ने कहा कि प्रत्येक झांकी के साथ दो दो सदस्यों का रहना अनिवार्य है। नवीन मिश्र ने कहा कि यात्रा में सिर्फ देशभक्ति के ही गीत बजाएं जाएं। संयोजक दीपक मिश्रा ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्व पूर्ण करने काे हम सभी प्रयासरत है। सुबोध शुक्ला ने कहा कि यात्रा में समुचित पानी आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।
प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि 26 जनवरी को मेला राम नगरिया में नाटक संघ के तीन भागीरथ का मंचन किया जाएगा। बैठक का संचालन सचिव गौरव मिश्रा बंटी ने किया। अंत में अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने सभी सदस्यों को यात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए अपील की और धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक के प्रमुख रूप से सुनीता सक्सेना, रजनी लौगवानी, पारुल सैनी, पीयूष त्रिपाठी, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, शशिकांत पाण्डेय, कुलभूषण श्रीवास्तव अजय चौहान, मटर लाल दुबे, समरेंद्र शुक्ल, रामजी बाजपेई, अभिषेक श्रीवास्तव, अखिलेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar