शाहजहांपुर स्टेशन पर चला किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 56335 रुपये की हुई वसूली
मुरादाबाद, 18 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मण्डल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि शाहजहांपुर स्टेशन पर चला किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान का संचालन किया गया। टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा के 62 केस द्वारा किराया एवं जुर्माना सहित 31670 रुपये, अनियमित यात्रा के 57 केस द्वारा किराया एवं जुर्माना सहित कुल 23365 रुपये, धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने के 07 केस द्वारा कुल 1300 रुपये सहित कुल 126 केस द्वारा कुल 56335 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।
यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा व धूम्रपान एवं गंदगी की रोकथाम हेतु आदित्य गुप्ता /वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद के निर्देशन में मंडल के शाहजहांपुर स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
शाहजहांपुर स्टेशन पर पुरुषोत्तम सिंह वघेल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद के नेतृत्व में शाहजहांपुर स्टेशन पर कुल 12 टिकट चेकिंग स्टाफ ने रेलवे सुरक्षा बल के 2 स्टाफ के सहयोग 13010, 15012, 15212, 12232, 12238, 13308, 13006, 14692, 13066, 12230, 15934, 15211, 14235, 22454, 05735, 126503, 14307, 15076, 15075, 14603, 15005, 15654, 15909, 13151, 55059, 55060, 55349, 55363 एवं 55352 सहित कुल 29 गाडियों को चेक किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल