शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर चला किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान

 


मुरादाबाद, 18 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के निर्देशन में बुधवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान किया गया। इस दौरान 21 रेलगाड़ियों को चेक किया गया। कुल ₹ 44,365 का रेल राजस्व अर्जित किया गया।

अंकित शर्मा सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतत्व में 08 टिकट चेकिंग स्टाफ ने 02 रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ के सहयोग से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान के 15012, 15212, 12232, 13308, 13006, 12470, 15211, 15098, 14235, 22454, 14307, 15075, 13152, 15715, 15909, 14229, 13151, 55059, 55060 एवं गाड़ी संख्या 55349, 55363 सहित कुल 21 गाड़ियों को चैक किया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा के 46 केस द्वारा 23,370 रूपये , अनियमित यात्रा के 52 केस द्वारा 20,995 रूपये, धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने के 07 केस द्वारा 1000 रूपये सहित कुल 105 केस द्वारा कुल 44,365 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों तथा गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान समय -समय पर संचालित किए जाते है I इसलिए कृपया प्लेटफॉर्म पर प्लेटफॉर्म टिकट या अपना रेल यात्रा टिकट लेकर ही जाएं तथा गाड़ी में बिना टिकट यात्रा न करें एवं जिस श्रेणी का टिकट है,उसी कोच में यात्रा करें। रेल यात्रा के दौरान किसी भी सहायता के लिए एकीकृत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या “Rail One“ एप के माध्यम से शीघ्र सहायता प्राप्त कर सकतें हैं I

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल