विपक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे भ्रम का मुस्तैदी से करना होगा सामना : अनिल दीक्षित

 


कानपुर, 20 अगस्त (हि.स.)। आज सोशल मीडिया जनसंपर्क और विचारों के प्रभावी प्रसार का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे हर भ्रामक नैरेटिव और दुष्प्रचार का जवाब भाजपा कार्यकर्ताओं को तथ्यों और तर्कों के साथ सोशल मीडिया पर पूरी मुस्तैदी से देना होगा। यह बातें गुरुवार को भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहीं।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा चैम्पियनशिप में भाजपा कानपुर उत्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा तथा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सोशल मीडिया टीम के संयोजकों एवं सह-संयोजकों को सम्मानित पटका पहना कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि संगठन की उपलब्धियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी के विचारों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा चैम्पियनशिप में मिली यह सफलता टीम के सामूहिक परिश्रम, अनुशासन और सक्रियता का परिणाम है तथा आगे भी इसी ऊर्जा के साथ डिजिटल मंचों पर भाजपा की विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत करना है।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक उपेंद्र शुक्ला हेमू आईटी संयोजक प्रभाकर अवस्थी शालिनी कटियार, रामजी गुप्ता, , हिमांशु शर्मा, सरिता साहनी, सुरेश गुप्ता, राधा सैनी, पीयूष आनंद एवं यश जायसवाल विजय कुमार निशान तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत पाल,सचिवेंद्र सिंह सेंगर,राजेश चौहान विजय वर्मा सहित सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप