विकास योजनाओं से वंचित न रहे कोई पात्र : अनुराग सिंह
मीरजापुर, 24 सितंबर (हि.स.)। चुनार तहसील क्षेत्र के सीखड़ विकास खंड सभागार में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, आवास और पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी कराई गई। विधायक ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों के बारे में जानकारी ली।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह, बीडीओ बबीता सिंह, सीडीपीओ नीलू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज पटेल, विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा