राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, एक लाख से अधिक वादों का निस्तारण
बांदा, 13 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शनिवार को जनपद मुख्यालय बांदा एवं समस्त तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश बांदा अल्पना द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से जनपद भर में कुल 1,17,257 वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया, जिसमें कुल 7,00,45,961 रुपये की धनराशि की वसूली की गई।
जनपद न्यायाधीश अल्पना द्वारा सिविल एवं आपराधिक प्रकृति के कुल 04 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी संजीव कुमार सिंह-प्रथम द्वारा 61 वाद निस्तारित किए गए। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय प्रदीप सिंह द्वारा पारिवारिक विवादों से संबंधित 70 वादों का निस्तारण किया गया। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी डा० विकास श्रीवास्तव द्वारा 01 वाद निस्तारित किया गया। अपर जिला जज / ईसी एक्ट छोटेलाल यादव द्वारा 405 वादों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार चौधरी द्वारा मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित 3200 वाद निस्तारित किए गए। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अर्पिता सिंह द्वारा 11 उत्तराधिकार वाद, जबकि सुश्री विन्नी बाल्यान, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) द्वारा 17 उत्तराधिकार वाद निस्तारित किए गए। द्वितीय अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सुश्री अर्पिता साहू द्वारा 01 वाद, तथा अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) शिवशक्ति हर्षवर्धन द्वारा 04 वाद निस्तारित किए गए।
सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/एफटीसी प्रथम सुधांशु दास द्वारा 13 वाद, अतिरिक्त सिविल जज श्री पवन सिंह तोमर द्वारा 53 वाद निस्तारित किए गए।
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बबेरू चारु केन द्वारा 195 वाद, अतर्रा के सिविल जज श्री मुनि कुमार द्वारा 35 वाद, तथा न्यायाधिकारी नरैनी आलोक कुमार वर्मा द्वारा 16 वाद निस्तारित किए गए।
विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट कौशलकिशोर प्रजापति द्वारा 10 वाद, तथा विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सत्यवीर सिंह द्वारा भी 10 वाद निस्तारित किए गए।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे दिव्यकान्त सिंह राठौर द्वारा 543 वाद, एवं प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती वरुणा वशिष्ठ द्वारा 64 वाद निस्तारित किए गए।
स्थायी लोक अदालत के सदस्यों द्वारा 06 वाद निस्तारित किए गए।
राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 4733 वाद, उपभोक्ता फोरम द्वारा 14 वाद, जबकि पुलिस विभाग, आरटीओ एवं अन्य विभागों द्वारा कुल 32142 वादों का निस्तारण किया गया।
बैंकों द्वारा 1722 वाद, तथा बीएसएनएल द्वारा 165 वादों का निस्तारण किया गया।
उद्घाटन समारोह में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह मंडेला, सचिव मनोज निगम ‘लाला’, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रविशंकर, अधिवक्तागण एवं सूचना विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक एवं बैंक अधिकारियों द्वारा सजीव पौधा भेंट कर जिला जज एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह