यात्रियों की सुविधा में चलेगी वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
मुरादाबाद, 11 मई (हि.स.)। ग्रीष्म काल को ध्यान रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 042 27-04228 वाराणसी-चंडीगढ़-वाराणसी आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। ट्रेन 04227 वाराणसी से 14 मई से 12 जुलाई के बीच प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलेगी, वहीं ट्रेन 04228 चंडीगढ़ से 15 मई से 13 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। दोनों ट्रेनें 18-18 फेरे लगाएंगी।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव में सोमवार को बताया कि ट्रेन 04227 वाराणसी से सुबह 11:05 पर चलेगी जो मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली लखनऊ शाहजहांपुर बरेली होते हुए 10:50 पर मुरादाबाद पहुंचेगी और 10 मिनट के अंतराल के बाद 11 बजे मुरादाबाद से चलकर रुड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट होते हुए अगले दिन सुबह 4:20 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 04228 चंडीगढ़ से सुबह 6 बजे चलेगी और उपरोक्त स्टेशनों पर होते हुए दोपहर 1:15 पर मुरादाबाद पहुंचेगी व
10 मिनट के अंतराल के बाद 1:25 बजे मुरादाबाद से चलकर बरेली शाहजहांपुर, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन, मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ होते हुए रात्रि 12:55 पर वाराणसी पहुंचेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल