यंगस्टर्स क्लब की स्मारिका का हुआ विमोचन
-क्लब की डायमण्ड जुबली पूरी होने पर स्मारिका प्रकाशित
प्रयागराज, 01 अप्रैल (हि.स.)। यंगस्टर्स क्लब इलाहाबाद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाई गई डायमण्ड जुबली के उपलक्ष्य में क्लब की स्मारिका का विमोचन बुधवार को एलनगंज स्थित दुर्गावती इण्टरनेशनल स्कूल एण्ड कालेज में हुआ।
जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सह संयोजक विधि एवं कानून विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश एवं अधिवक्ता उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष जिला ओलम्पिक संघ सुशील मिश्रा ने विमोचन किया। कालेज की प्रधानाचार्या डॉ. स्वतंत्र मिश्रा ने समारोह की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्य विकास अधिकारी कौशाम्बी बीएन मिश्रा उपस्थित रहे। जिला फुटबाल संघ की ओर से सोमनाथ चन्दा, नारायनजी गोपाल एवं सचिव मकबूल अहमद एवं कबीर खान, डॉ. उमर हसन, हृदय रोग विशेषज्ञ आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
यंगस्टर्स क्लब इलाहाबाद की ओर से संजीव चन्दा ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष नारायनजी गोपाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी सोमनाथ चंदा, जहीर हसन, आलोक सरकार, अमलसेन गुप्ता, शफीर हसन, प्रेम भूटानी, अशोक सिंह, आरपी भटनागर, प्रमोद सिंह, डा. जूली ओझा, अजय प्रकाश, (निदेशक, महर्षि महेश योगी संस्थान), कुलदीप सिंह, पूर्व राष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी आरपी शुक्ला, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जार्डन एच. नाथ, राजेश राय, उत्कर्ष कांति, अभिनव गोपाल, उमेश खरे, दीपेन्द्र नारायण, श्रीधन भटनागर, केबीएल श्रीवास्तव, जीतेन्द्र नारायण, राहुल श्रीवास्तव (विक्की), निखिल कुशवाहा, अल्ताफ अली, संजय भट्टाचार्य, विजया सिंह, अमित बैजल, स्मृता गोपाल आदि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र