मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर चले किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान में 218 लोगों से वसूले 1,51,190 रुपये

 




मुरादाबाद, 16 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल की रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार तथा मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के मार्गदर्शन में शुक्रवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा के करते 146 यात्री मिलें जिनसे रु 1,03,600 /- अनियमित यात्रा करते हुए 70 यात्री मिले जिनसे रु45,590/-, गंदगी फैलाने के के 2 केस मिले इसने रु2000/- वसूले गए। कुल 218 टिकट चेकिंग प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे कुल रु1,51,190/- का रेल राजस्व अर्जित किया गया।

आज सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक एचएस मीना के नेतृत्व में 15 टिकट चेकिंग स्टॉफ एवं 10 रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ के सहयोग से किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि विशेष टिकट चेकिंग अभियान के अंतर्गत मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर कुल 20 गाड़ियों की जांच की गई। जांच की गई गाड़ियों में 14311, 22454, 13152, 12407, 15910, 54391, 04624, 15909, 22355, 15652, 13257, 13037, 15005, 15933, 15036, 04209, 65305, 65307, 12036 एवं 14618 शामिल रहीं।

मुरादाबाद मंडल द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे वैध टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें तथा अनियमित यात्रा से बचें। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर रेल यात्रा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के विशेष टिकट चेकिंग अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल