मुरादाबाद रेल मंडल में चलेंगी सहारनपुर-हरिद्वार-सहारनपुर अनारक्षित कांवड़ मेला स्पेशल

 


मुरादाबद, 07 अगस्त (हि. स.)। श्रावण मास के चलते कांवड़ मेले के दौरान रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए शनिवार को सहारनपुर–हरिद्वार-सहारनपुर (04558-04557) अनारक्षित स्पेशल रेलगाडियों का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनिंग एक-एक फेरा लगाएंगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने शुक्रवार को बताया कि सहारनपुर-हरिद्वार अनारक्षित कावड़ मेला स्पेशल ट्रेन (04558) सहारनपुर से शाम 5:45 पर चलेगी जो रुड़की, ज्वालापुर स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव लेकर शाम 7:40 पर हरिद्वार पहुंचेगी,। हरिद्वार-सहारनपुर अनारक्षित कावड़ मेला स्पेशल सहारनपुर-हरिद्वार (04557) से रात्रि 9:00 बजे चलेगी जो ज्वालापुर, रुड़की होते हुए रात्रि 10:45 पर सहारनपुर पहुंचेगी।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल