मिट्टी खोदते समय टीला धसा, मलवे में दबकर महिला की मौत
फर्रुखाबाद , 11 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में थाना कमालगंज के ग्राम देवरान गढ़िया निवासी रमेश कुशवाहा की 45 वर्षीय पत्नी किरन रविवार को गांव के बाहर कब्रिस्तान में मिट्टी खोदने गई थी। किरन सुरंग के अंदर मिट्टी खोद रही थी । उसी समय मिट्टी का टीला धंसने से दब गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने मिट्टी हटाकर किरन को बाहर निकाला और उसे सीएचसी कमालगंज ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किरन को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किरन के दो पुत्र एक पुत्री हैं। किरन की मौत की जानकारी होते ही परिवार में मातम छा गया। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम को भेजकर मामले की जानकारी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंद्रपाल सिंह सेंगर