भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का मनाया गया बलिदान दिवस

 


मुरादाबाद, 23 मार्च (हि.स.)। हमने खून से सींचा है इसको ऐ चमनवालो... जैसे देशभक्ति गीतों और वैदिक यज्ञ के साथ सोमवार को आर्य समाज स्टेशन रोड मुरादाबाद में लाहौर षड्यंत्र केस के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर आचार्य सुश्रुत साम श्रमी ने सुमित आर्य सुमन आर्य, मयंक आर्य, शिवानी आर्य, रामाशंकर आर्य प्रभा आर्य तथा जितेंद्र सिंह आर्य पुष्पा आर्य की यज्ञमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। इसके पश्चात पं. उदयवीर आर्य ने क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से ओत-प्रोत भजन प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर डॉ. राजीव ढल, विशिष्ट अतिथि ज्ञानेंद्र गांधी, धवल दीक्षित तथा अध्यक्षता जिला प्रधान अजब सिंह आर्य ने की। मुख्य वक्ता वैदिक मनीषी आचार्य सुश्रुत साम श्रमी ने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान भारतीयों पर अनेक अत्याचार किए गए।

कार्यक्रम में मंत्री रमेश सिंह आर्य एडवोकेट, डॉ. अभय श्रोत्रिय, राम मुनि, आलोक आर्य, लोकेश आर्य, महेश दिवाकर, अरविंद आर्यबंधु, निर्मल आर्य, राकेश कुमार, मयंक आर्य, संदीप त्रिवेदी, हरवीर सिंह आर्य, मनोज कुमार, उमेश आर्य, वीके अग्रवाल, रामसिंह निशंक, संतोष कुमार गुप्ता, मथुरा प्रसाद आर्य, मीरा सोती, पूनम कत्याल, गायत्री देवी, कमलेश गोयल, ऊषा गुप्ता, आशा जैमिनी, रवीन्द्र आर्य, अम्बरीष त्यागी, ऋषिपाल सिंह, प्रज्ञाशु आर्य, वीरेंद्र आर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल