बेरी रोड में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
अतिक्रमण न हटाने पर नोटिस के साथ 05 हजार रुपये का लगाया जुर्माना
हमीरपुर, 27 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे के बेरी तिराहा और बेरी रोड पर शनिवार को नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी बलराम गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण हटवाए गए तथा अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी की गयी।
नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण करने वालों पर 05 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। अधिकारियों ने संबंधित लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि आदेश का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बलराम गुप्ता ने बताया कि सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान के दौरान नगर पंचायत के कर्मी अमित दवेदी, अनिरुद्ध पांडे, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा